हमे हमारी सीमाओं को जानना आवश्यक है!

Observer of ordinary things

“हमारी सीमाओं को जानना मुझे सबसे महत्वपूर्ण बात लगती है।” मेरी बहन ने कहा

“केवल इतना ही नहीं, बल्कि उन सीमाओं को ध्यान में रखते हुए आप क्या कर सकते हैं, इस पर गंभीर रूप से सोचना जीवन का सबसे अच्छा आत्म-ज्ञान है,” पिताजी ने कहा।

एक दिन, मेरी बहन और मेरे पिताजी ने हमारे पास उपलब्ध अन्य करियर विकल्पों और हम जो चाहते हैं उसे कैसे आगे बढ़ा सकते हैं इसपर चर्चा कर रहे थे।

चर्चा ने कौशल, ज्ञान, संस्कृति और विशेष रूप से किसी भी चीज़ पर काम करते समय हमारी सीमाओं के विभिन्न पहलुओं की और मेरा ध्यान खींचा।

यह चर्चा केवल करियर तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि इसने जीवन के कई अन्य बिंदुओं को भी खोल दिया।

आज के समय में, हम उन विभिन्न चीजों से प्रभावित हैं जिनसे हम घिरे हुए हैं। हम किसके साथ समय बिताते हैं, हम क्या पढ़ते हैं, देखते हैं, अध्ययन करते हैं, और कई अन्य पर्यावरणीय कारक हमे प्रभावित करते है। ये कारक निश्चित रूप से हमारी विचार प्रक्रिया, कार्य और व्यक्तिगत संबंधों में योगदान करते हैं।

जब हम प्रभावित होते हैं, तो हम वह नहीं पाते जो वास्तव में हम में है। हम इससे यह नहीं पहचान सकते कि हम क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। क्योंकि हम जो कुछ भी प्रभाव में करते हैं वह हमें हर बार विकास नहीं दे सकता। ऐसे ही यह प्रभाव खत्म होते ही वह विकास रुक जाएगा।

इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, पिताजी ने सुझाव दिया कि हम वास्तव में अपनी सीमाओं की तलाश में रहे और अपनी ताकत पर काम करते रहे।

पिताजी ने बातचीत में कहा, “दुनिया आपको पहचाने इसलिए आप कुछ भी करेंगे, यह सही नहीं है, बल्कि जो आप करना चाहते है वह करें क्योंकि आपको यह आसान लगता है और विशेष रूप से आप को खुशी देता है।”

अपनी सीमाओं का पता लगाने से हमें दीर्घकालिक निर्णय लेने में मदद मिलती है और वे टिकाऊ भी साबित होते हैं। यहां तक ​​कि अपनी ताकत को जानने और उन पर काम करने से हमें असफलताओं तथा निराशा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन हमारी ताकत ही है जो हमें फिर से उठने के लिए प्रेरित करती है।

उदाहरण के लिए, यदि किसी को पता चलता है कि उसका चित्र निकलने का कौशल उतना अच्छा नहीं है, लेकिन मौखिक और लेखन अच्छा है, तो वह अपनी सीमाओं को समझ सकता है और अपनी ताकत पर काम कर सकता है।

क्या होगा यदि वह अपने आस-पास के सभी चित्रकारों के समूहों से प्रभावित हो जाए? वह उनसे प्रभावित हो सकता है और चित्रों की अपनी सीमाओं पर काम कर सकता है।

यहां, उसकी वृद्धि टिकाऊ हो सकती है या नहीं भी हो सकती है। लेकिन अगर वह अपनी पूरी ताकत के साथ अपनी सीमाओं को छोड़ कर कुछ करता है, तो वह निस्संदेह सफल होगा और महत्वपूर्ण रूप से खुश रहेगा।

जानकारी से भरी और आसानी से प्रभावित होने वाली दुनिया में, खुद को समझना आवश्यक है। हमे किसी ऐसी चीज पर काम करने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए जो हमारी सीमाएं हैं और हमे अपनी ताकत के साथ लगातार सीखना और मौके तलाशना चाहिए।

एक बार जब हम अपने आसपास के लोगों में इस तर्कसंगत विचार को आत्मसात कर लेंगे, तो हम पाएंगे कि भविष्य उन लोगों के हाथों में है जो अपनी सीमाओं को जानते हैं और एक स्थायी समाज के लिए अपनी ताकत के साथ काम करते हैं।

Continue Reading

More from the Diary

सत्यनिष्ठ होना जरूरी क्यूँ हैं?

"मुझे लगता है कि आपका मेरे साथ यह विवरण साझा करना उचित नहीं हैं। मैं समझता हूं कि आप बातों के प्रवाह में इसे...

आप जो करते हैं उसमें सर्वश्रेष्ठ बनने की कोशिश करें।

"ठीक है, मेरी बात सुनो। केवल इतना ही पढे। अगर आपको यह नहीं समझ आ रहा है तो पूरे अध्याय को एक बार में...

अपने आस-पास के लोगों को उनके अंदर के जादू को ढूंढने में मदत करे!

"क्या आप उसे अपने संघर्ष के बारे में बता सकते हैं?" मैंने अपने दोस्त से पूछा। "मैं हमेशा तैयार हूं, प्रिय, अगर मेरा संघर्ष उसे...

अहंकार असुरक्षा का छलावा है !!

"इस बारे में चिंता न करें कि वे कैसे व्यवहार करते हैं; सुनिश्चित करें कि आप उन पर या किसी और के प्रति अहंकारी...